औरैया : जिलाधिकारी ने की अटल आश्रय स्थल और अन्य परियोजनाओं का निरीक्षण,

औरैया: जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने अटल आश्रय स्थल पर रैन बसेरे का औचक निरीक्षण किया और सर्दी बचाव हेतु व्यवस्थाओं की जांच की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समय रहते व्यवस्थाओं को पूरा करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही, उन्होंने शहर में बाजार बंदी का निरीक्षण करते हुए दुकानों के खुलने पर नाराजगी व्यक्त की और दो दुकानों के चालान कराए। जिलाधिकारी ने गौरैया तालाब के समीप स्थित शिव मंदिर के जीणोद्धार कार्य का भी निरीक्षण किया और सुनिश्चित किया कि यह कार्य मानक के अनुसार समय से पूरा हो। आवास विकास क्षेत्र में निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण करते हुए उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर नाराजगी जताई और संबंधित को निर्देशित किया कि मानक और गुणवत्ता में कोई भी शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts