मुजफ्फरनगर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अंतर्गत जिला निगरानी समिति और जिला सर्वेक्षण समिति की सदस्य आरुषि सुधा ने शनिवार को पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। क्षेत्रीय विकास कार्यों का जायजा लेते हुए उन्होंने चेयरमैन ज़हीर फारूकी से विस्तृत चर्चा की और बीते सात वर्षों में किए गए अभूतपूर्व कार्यों पर प्रसन्नता जताई।
दौरे के दौरान चेयरमैन फारूकी ने क्षेत्र में लागू किए गए विकास मॉडल और आगामी योजनाओं की जानकारी साझा की। सड़क, जल निकासी, स्वच्छता, और जनसुविधाओं के क्षेत्र में हुए व्यापक सुधारों को देख समिति की टीम ने भी तारीफ करते हुए कहा कि पुरकाजी अब विकास की नई पहचान बन चुका है।
आरुषि सुधा ने कहा, “विकास करना कोई ज़हीर फारूकी से सीखे। पुरकाजी में हुए कार्य न सिर्फ उदाहरण हैं, बल्कि अन्य क्षेत्रों के लिए एक प्रेरणा भी हैं।” उन्होंने उम्मीद जताई कि इस दौरे के बाद क्षेत्र में सामाजिक उत्थान और बुनियादी ढांचे के विस्तार को और नई रफ्तार मिलेगी।















