गृहमन्त्री के प्रस्तावित जनपद आगमन के हेतु लगे पुलिस बल को कार्यक्रम स्थल पर ब्रीफिंग कर दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश। 

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुज़फ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा गृहमन्त्री भारत सरकार अमित शाह के प्रस्तावित जनपद आगमन के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था हेतु लगे पुलिस बल को थाना शाहपुर स्थित कार्यक्रम स्थल पर ब्रीफिंग कर दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा थानाक्षेत्र शाहपुर स्थित कार्यक्रम स्थल राष्ट्रीय इण्टर कॉलेज मैदान, शाहपुर, में गृहमन्त्री भारत सरकार अमित शाह के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा ड्यूटी में लगे पुलिस बल की ब्रीफिंग की गई। एसएसपी द्वारा ब्रीफिंग के दौरान उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों को समय से ड्यूटी पर पहुंचने तथा पूरी गम्भीरता से अपनी ड्यूटी का निर्वहन करने, सभी अधिकारीगण के फोन नम्बर अपने पास रखने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित करने, ड्यूटी के दौरान अनुशासन, संयम व अच्छा आचरण रखने, अपना पहचान पत्र एवं ड्यूटी कार्ड साथ रखने व साफ-सुथरी वर्दी पहनने हेतु निर्देशित किया गया। ब्रीफिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशान्त कुमार प्रसाद, पुलिस अधीक्षक यातायात कुलदीप सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारीगण सहित पुलिस के अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts