क्षेत्राधिकारी व थाना अध्यक्ष के साथ बैठक, बैठक में समस्त सम्बन्धित पुलिस अधिकारियो को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश

भास्कर न्यूज़ उत्तरप्रदेश उत्तराखंड

 

मुज़फ्फरनगर। आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत उप जिलाधिकारी बुढाना की अध्यक्षता में क्षेत्राधिकारी व थाना अध्यक्ष के साथ बैठक आहूत की गयी।

बैठक में समस्त सम्बन्धित पुलिस अधिकारियो को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उपजिलाधिकारी बुढाना मोनालिसा जौहरी द्वारा क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना व थानाध्यक्ष बुढाना, शाहपुर, रतनपुरी, फुगाना, भौराकलां के साथ बैठक की गयी। जिसमें उपजिलाधिकारी द्वारा संवेदनशील बूथों पर वल्नरेबिल मैपिंग क्रिटिकल एवं 107/116/110G सीआरपीसी की कार्यवाही के सम्बन्ध में, विधानसभा-11- बुढ़ाना के क्षेत्रान्तर्गत स्थित थाना प्रभारी, शाहपुर, रतनपुरी, फुगाना, भौरकला की मीटिंग ली गई। मीटिंग में थाना प्रभारी को संवेदनशील बूथों पर वल्नरेबिलिटी क्रिटिकल को चिन्हित कर सूचना उपलब्ध कराने एवम चिन्हित पर्सन को पाबंद कराने हेतु निर्देशित किया गया तथा थाना प्रभारी को बूथ संभाजन की सूची उपलब्ध कराई गई ताकि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न हो सके। उपजिलाधिकारी द्वारा लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत सभी थानाध्यक्षों से अपने अपने क्षेत्र के बूथों का निरीक्षण करने और आपराधिक किस्म के व्यकितयों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने के स्पस्ट निर्देश दिए गए,एवम प्रतिदिन राति में गश्त करने के निर्देश दिए गए।

इसी क्रम में समस्त सम्बन्धित को निम्नलिखत बिन्दुओ पर भी आवश्यक रूप से निर्देशित किया गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts