नई दिल्ली। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने स्कूल शिक्षा में बड़ा बदलाव करते हुए कक्षा 6 से 8 तक के विज्ञान पाठ्यक्रम में आयुर्वेद को शामिल करने का फैसला किया है। नए सिलेबस के तहत छात्रों को अब पारंपरिक आयुर्वैदिक ज्ञान, औषधियों, प्राकृतिक उपचार पद्धतियों और भारतीय चिकित्सा प्रणाली से जुड़े मूलभूत सिद्धांतों की शिक्षा दी जाएगी।
एनसीईआरटी का कहना है कि यह बदलाव शिक्षा के भारतीयकरण और समग्र विज्ञान शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके तहत विद्यार्थियों को आधुनिक विज्ञान के साथ-साथ भारतीय ज्ञान परंपरा की वैज्ञानिक समझ भी प्रदान की जाएगी।शिक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक, इससे बच्चों में पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और स्वास्थ्य विज्ञान का दायरा विस्तृत होगा। नए सिलेबस को आने वाले शैक्षणिक सत्र से लागू किया जाएगा।















