सिरोही। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश सहप्रभारी विजया रहाटकर ने सिरोही प्रवास के दौरान अपने परिवार के साथ सिरोही के आराध्य देव सारणेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन–पूजन कर देश की सुख–समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर राज्यमंत्री ओटाराम देवासी, सांसद लुम्बाराम चौधरी व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रक्षा भंड़ारी ने उन्हें चुनरी ओढ़ाकर और सिरोही नगर मंडल की ओर से सारणेश्वर महादेव की तस्वीर भेंटकर स्वागत किया। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने साफा, माला व दुपट्टा पहनाकर उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। रहाटकर सभी कार्यकर्ताओं से सहजता से मिलीं और कुशलक्षेम पूछते हुए सादगीपूर्ण संवाद किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री ने बताया कि इससे पहले शिवगंज में भी उनका भव्य स्वागत हुआ। रहाटकर ने भाजपा कार्यकर्ता गंगाराम गोयल के घर पर पारिवारिक भोजन किया और मंदिर दर्शन के बाद माउंट आबू के लिए रवाना हुईं। इस दौरान जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित, भाजपा जिला महामंत्री गणपत सिंह राठौड़, जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी, जिला मंत्री हरजीराम चौधरी समेत अनेक जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता मौजूद रहे।















