मुजफ्फरनगर श्री राम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के इलैक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग ने “इनोवेशन एंड एमर्जिंग ट्रेंड्स इन इलैक्ट्रॉनिक्स एंड वायरलैस कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग” पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस सम्मेलन में क्षेत्र के नवीनतम रुझानों, नवाचारों और अनुसंधान के विषयों पर मंथन किया गया।
उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के चेयरमैन डॉ. एस.सी. कुलश्रेष्ठ ने की, और मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) प्रतीक मिश्रा, निदेशक, एशिया पैसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, पानीपत थे। मुख्य वक्ता प्रो. (डॉ.) के.बी. शिवा कुमार, डॉन बॉस्को इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बैंगलुरु, ने “वायरलैस कम्युनिकेशन सिस्टम्स: चुनौतियां और भविष्य के अनुसंधान दिशा” पर विचार साझा किए।
सम्मेलन में अन्य प्रमुख वक्ताओं ने “इंटरनेट ऑफ थिंग्स”, “सिग्नल एंड सिस्टम्स”, “सिक्स-जी टेक्नोलॉजी”, “साइबर सुरक्षा”, “ग्रीन इलैक्ट्रॉनिक्स”, और “एनर्जी ऑप्टीमाइजेशन” जैसे विषयों पर अपने शोध और अनुभव प्रस्तुत किए।डॉ. एस.सी. कुलश्रेष्ठ ने अपने समापन भाषण में नवाचार और अनुसंधान को समाज और उद्योग की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए आवश्यक बताया और सभी को नई तकनीकों को अपनाने का आग्रह किया।यह कॉन्फ्रेंस छात्रों, शिक्षकों और पेशेवरों के लिए तकनीकी ज्ञान साझा करने का एक उत्कृष्ट मंच साबित हुई और इलैक्ट्रॉनिक्स व कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के रोचक और नवाचारी भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।















