सिसौली में बोले नरेश टिकैत मुजफ्फरनगर के CMO सुनील तेवतिया अनुशासनप्रिय,

मुजफ्फरनगर के सिसौली में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील तेवतिया के कार्यों और कार्यशैली की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि सुनील तेवतिया एक अनुशासनप्रिय, ईमानदार और कर्मठ अधिकारी हैं, जिनके कार्यभार संभालने के बाद जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार देखा गया है। उन्होंने जोर देते हुए बताया कि स्वास्थ्य विभाग में पिछले कुछ समय से जो सकारात्मक परिवर्तन दिखाई दे रहे हैं, वे तेवतिया की नेतृत्व क्षमता और समर्पण का परिणाम हैं।टिकैत ने कहा कि किसी भी अधिकारी का छुट्टी के दिन निजी कारणों से परिवार से मिलने दूसरे जिले जाना अनुशासनहीनता की श्रेणी में नहीं आता। उन्होंने स्पष्ट किया कि छुट्टी का उद्देश्य ही व्यक्ति को मानसिक विश्राम और परिवार के साथ समय बिताने का अवसर देना है। यदि कोई अधिकारी रोजाना अपने कार्यक्षेत्र से बाहर जाकर घंटों दूसरे जिले में समय बिताए, तो यह निश्चित रूप से प्रश्नों के घेरे में सकता है, लेकिन सप्ताहांत या अवकाश के दिन निजी कारणों से घर जाना पूरी तरह स्वाभाविक प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को अनावश्यक रूप से विवाद का रूप देना गलत है और इससे ईमानदारी से काम करने वाले अधिकारियों का मनोबल टूटता है।कांग्रेस नेता और किसान चिंतक कमल मित्तल ने भी इस प्रकरण पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आज के समय में ईमानदार और मेहनती अधिकारियों को अक्सर निशाने पर लिया जाता है, जबकि चाटुकारों और मनमानी करने वालों को संरक्षण मिल जाता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में चल रही कई चुनौतियों के बावजूद डॉ. सुनील तेवतिया ने मुजफ्फरनगर में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

चाहे अस्पतालों में सुविधाओं का विस्तार हो, स्वास्थ्य सेवाओं का समय पर संचालन हो या आपातकालीन व्यवस्थाओं को चुस्तदुरुस्त रखनाहर क्षेत्र में सुधार देखने को मिल रहा है।कमल मित्तल ने कहा कि इस तरह के अधिकारियों को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है, कि बेवजह विवादों में घसीटने की। उन्होंने कहा कि यदि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर ऊंचा हुआ है, तो इसका श्रेय सुनील तेवतिया की कठोर मेहनत और दूरदर्शी कार्यशैली को जाता है। उन्होंने प्रशासन और सरकार से भी अपील की कि वे ऐसे अधिकारियों की कार्यशैली का सम्मान करें और उन्हें बिना भय के काम करने का माहौल उपलब्ध कराएं।चौधरी नरेश टिकैत और कमल मित्तल दोनों का मानना है कि किसी भी जिले की तरक्की उसके ईमानदार अधिकारियों और कर्मठ नेतृत्व पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर के स्वास्थ्य विभाग को मिली नई ऊर्जा, नई दिशा और नई गति इस बात का प्रमाण है कि जब सही व्यक्ति को सही जिम्मेदारी मिलती है, तो परिणाम स्वतः बेहतर होने लगते हैं। उन्होंने ऐसी सकारात्मक कार्यशैली को आगे बढ़ाने की अपील की और कहा कि समाज को भी ऐसे सक्षम अधिकारियों का सहयोग और सम्मान करना चाहिए।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts