आजाद समाज पार्टी काशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना लोकसभा क्षेत्र के सांसद चंद्रशेखर को पार्टी के हेल्पलाइन नंबर के व्हाट्सएप पर 10 दिन में मारने की धमकी देने का मामला सोशल मीडिया के जरिए सामने आया है।सोशल मीडिया पर पार्टी द्वारा खुद इस बात की जानकारी साझा की गई है। पार्टी ने सोशल मीडिया पर धमकी देने वाले का नंबर भी जारी किया है।
इस बारे में सांसद चंद्रशेखर का कहना है कि उनकी पार्टी ने धमकी देने वाले के नंबर व उसके द्वारा भेजे गए मैसेज की जानकारी पुलिस के बड़े अधिकारियों को दे दी है।
उनका कहना है कि अब पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वे इस मामले की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार करें।















