मुजफ्फरनगर: चोरी की ब्रेजा कार के साथ शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में शातिर वाहन चोरों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत, थाना कोतवाली नगर पुलिस और एसटीएफ मेरठ की संयुक्त टीम ने एक शातिर वाहन चोर अभियुक्त को बुढ़ाना मोड़ के पास गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से चोरी की हुई एक ब्रेजा कार बरामद की गई, जो कि दिल्ली से चोरी की गई थी और उसकी नंबर प्लेट फर्जी थी।

यह गिरफ्तारी एसटीएफ मेरठ को 6-7 नवंबर की रात को मिली सूचना के आधार पर की गई। एसटीएफ ने अभियुक्त की कार का पीछा किया और इसकी जानकारी थाना कोतवाली नगर को दी, जिसके बाद पुलिस ने बुढ़ाना मोड़ पर बैरियर लगाकर कार को रोका। जब अभियुक्त ने भागने की कोशिश की, तो उसे आवश्यक बल प्रयोग करके पकड़ा गया।अभियुक्त के खिलाफ थाना कोतवाली नगर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts