मुज़फ्फरनगर: पुलिस अधीक्षक ने थाना चरथावल में अर्दली रूम आयोजित कर दिए सख्त निर्देश

मुज़फ्फरनगर पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा थाना चरथावल में नियुक्त अधिकारी और कर्मचारियों का अर्दली रूम आयोजित किया गया। इस दौरान उन्होंने थाने में लंबित विवेचनाओं, महिला संबंधी अपराधों, प्रार्थना पत्रों तथा वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को लंबित मामलों का निष्पक्ष निस्तारण, अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी और महिला अपराधों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने अवैध मादक पदार्थों, अवैध शराब, जुआ और सट्टा जैसी गतिविधियों की रोकथाम, शातिर अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों के सत्यापन, तथा आम जनता के साथ शालीन व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक नगर ने गैंगस्टर अधिनियम के तहत मामलों में धारा 14(1) के अंतर्गत अपराधियों की संपत्ति जब्त करने और अवैध खनन, पशु, वन और भूमाफियाओं के खिलाफ अभियान चलाकर कठोर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही, हिस्ट्रीशीटरों और फ्लाई सीट चेकिंग के रिकॉर्ड समय पर अपडेट रखने पर जोर दिया।कार्यक्रम के अंत में, उन्होंने थाना कर्मियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts