मुजफ्फरनगर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी नगर व्योम बिंदल ने थाना सिविल लाईन का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान महिला हेल्प डेस्क, थाना कार्यालय, मालखाना, बंदी गृह, संतरी पहरा, कम्प्यूटर कक्ष, विवेचक कक्ष और बैरक का निरीक्षण किया गया। महिला हेल्प डेस्क पर पीड़िताओं की समस्याओं के समाधान की स्थिति की जांच की गई। मालखाने में शस्त्रों की साफ-सफाई और रख-रखाव की स्थिति का भी निरीक्षण किया गया। थाना कार्यालय में अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति देखी गई और पुलिसकर्मियों के मेस का निरीक्षण किया गया, जिसमें साफ-सफाई और गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई।

सहायक पुलिस अधीक्षक नगर ने त्यौहार रजिस्टर, अपराध रजिस्टर और टॉप-10 अपराधियों की सूची का अवलोकन किया और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा हिस्ट्रीशीटर्स की चेकिंग और फ्लाई सीट में चेकिंग की प्रविष्टियां पूरी करने के लिए निर्देशित किया गया। इस निरीक्षण में थाना प्रभारी आशुतोष कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।















