मुजफ्फरनगर: समाजवादी पार्टी ने चौधरी चरण सिंह की जयंती पर किसान दिवस मनाया,

मुजफ्फरनगर में समाजवादी पार्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती को किसान दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी कार्यालय पर चौधरी चरण सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन और संघर्ष पर चर्चा की गई।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा सांसद हरेंद्र मलिक और जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने चौधरी चरण सिंह को किसानों और कमजोर वर्गों का मसीहा बताया। उन्होंने कहा कि उनके संघर्षों के कारण ही किसानों को अधिकार और सम्मान मिला। इस कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह के बताए हुए मार्ग पर चलने और किसानों के भविष्य के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र सैनी, जिला महासचिव चौधरी विकिल गोल्डी, जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह भाटी, और महानगर महासचिव सलीम मलिक सहित कई अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts