मुजफ्फरनगर: रोटरी क्लब सखी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, नीलम गुप्ता बनीं नवनिर्वाचित अध्यक्ष

मुजफ्फरनगर में रोटरी क्लब सखी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोटरी गवर्नर श्रीमती दीपा खन्ना थीं, जिन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष नीलम गुप्ता, सचिव डॉक्टर रुचि शर्मा और कोषाध्यक्ष शिवानी अरोरा को शपथ दिलाई। दीपा खन्ना ने रोटरी कॉलर पहनाकर अपनी शुभकामनाएं दीं और मुजफ्फरनगर के पहले महिला क्लब को सामाजिक सेवा के कार्यों में अग्रसर होने पर सराहा।

उन्होंने रोटरी के विभिन्न कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला और क्लब को रोटरी के निर्देशों के अनुसार सामाजिक सेवा के कार्य करने के लिए प्रेरित किया। सचिव रोटरियन डॉक्टर रुचि शर्मा ने गत वर्ष के कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया, जबकि निवर्तमान अध्यक्ष अर्चना बंसल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष नीलम गुप्ता ने नए सत्र में अधिक समाज सेवा के कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर लेफ्टिनेंट गवर्नर अनिल प्रकाश बंसल, गवर्नर ऑफिशल विजिट अभिषेक अग्रवाल, आर ए जी नीरज बंसल, जेड ए जी अशोक शर्मा, रोटेरियन अनिल खन्ना, अरविंद गर्ग, विनय अरोरा, शशि सिंगल, शशि कुच्छल, अशोक सिंघल, अम्बिका गुप्ता, अंजू गुप्ता, सुहानी आभास, उमादत शर्मा, समाजसेवी गीता जैन और नगर के अनेक रोटरी क्लब के अध्यक्ष व सचिव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन विशाल शर्मा ने किया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts