मुजफ्फरनगर: अवैध शस्त्र फैक्ट्री पर छापा, दो गिरफ्तार,

मुजफ्फरनगर के थाना भोपा क्षेत्र में अवैध शस्त्र निर्माण का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने आज, 13 नवंबर 2024 को, दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल और क्षेत्राधिकारी भोपा डॉ. रविशंकर के निकट पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक नोवेन्द्र सिंह सिरोही और एसओजी प्रभारी सुभाष अत्री की संयुक्त टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने ग्राम नंगला बुजुर्ग के जंगल में गंगनहर के पास स्थित एक खंडहर में दबिश दी और मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान अकरम उर्फ कग्गा और इसरार के रूप में हुई है, जबकि तीन अन्य आरोपी फरार हो गए। अभियुक्तों के पास से बड़ी मात्रा में बने-अधबने अवैध शस्त्र और शस्त्र निर्माण करने के उपकरण बरामद किए गए।

गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना भोपा में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने फरार अभियुक्तों की भी तलाश शुरू कर दी है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts