मुजफ्फरनगर में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत और नगर मजिस्ट्रेट विकास कश्यप ने थाना खालापार पर सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया। इस दौरान अधिकारियों ने जनता की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उनके त्वरित, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। सभी अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत समाधान सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया।

महिला अपराध संबंधी शिकायतों को प्राथमिकता देने और साइबर अपराध के प्रति लोगों को जागरूक करने पर विशेष ध्यान दिया गया। उपस्थित जनता को साइबर ठगी से बचने के उपायों के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर थाना प्रभारी खालापार महावीर सिंह चौहान सहित अन्य पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।























































