अभिषेक सिंह के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्त कार्रवाई: मुठभेड़, गैंगस्टर एक्ट, नशा व हथियार तस्करी पर बड़ी सफलता

डीआईजी अभिषेक सिंह के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर पुलिस ने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु अहम उपलब्धियां दर्ज की हैं। जनपद में कुल 192 पुलिस मुठभेड़ों में 411 अपराधी गिरफ्तार हुए, जिनमें से 2 की मौत और 257 घायल हुए। गैंगस्टर एक्ट के तहत 145 मुकदमे दर्ज कर 557 अपराधी पकड़े गए और 71.68 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की गई। नशे के खिलाफ अभियान में गांजा, चरस, स्मैक, डोडा और हजारों नशीली गोलियां जब्त की गईं। अवैध शराब के खिलाफ 475 मुकदमे दर्ज हुए, 16,686 लीटर शराब बरामद और 675 लीटर लहन नष्ट की गई। शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत 1010 अपराधी गिरफ्तार हुए और एक अवैध शस्त्र फैक्ट्री पकड़ी गई। ऑपरेशन ‘पहचान’ के तहत दिसंबर 2024 में एक ऐप लॉन्च हुआ, जिसमें 8706 अपराधियों का डाटा फीड किया गया। महिला अपराधों में 66 मुकदमों में 94 अभियुक्तों को सजा दिलाई गई। कुल 1265 मुकदमों में 1653 अपराधियों को सजा और 47 मामलों में 109 को आजीवन कारावास मिला। यह कार्रवाई पुलिस प्रशासन की सक्रियता और अपराध पर नियंत्रण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts