मुजफ्फरनगर के रिजर्व पुलिस लाइन में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह द्वारा सभी उपस्थित अधिकारी और कर्मचारियों को लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था व्यक्त करने की शपथ दिलाई गई। उन्होंने स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव की गरिमा बनाए रखते हुए निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने का संकल्प दिलाया।















