मुजफ्फरनगर पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से 10 खोए हुए स्मार्ट फोन बरामद कर स्वामियों को लौटाए

मुजफ्फरनगर में गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी और उनके असली मालिकों को लौटाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी रामआशीष यादव व थानाप्रभारी उमेश रोरिया के नेतृत्व में थाना मंसूरपुर पुलिस ने भारत सरकार के सीईआईआर (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की सहायता से कुल 10 स्मार्टफोन को विभिन्न स्थानों से बरामद किया। इन मोबाइल फोनों की कुल अनुमानित कीमत 2,10,000/- रुपये थी। पुलिस ने इन खोए/गुम हुए स्मार्ट फोनों को उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा, जिससे मालिकों ने खुशी जाहिर की और पुलिस के इस सराहनीय कार्य की तारीफ की। आम जनता भी इस प्रयास की सराहना कर रही है

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts