मुज़फ्फरनगर पुलिस उपमहानिरीक्षक ने थाना खतौली का वार्षिक निरीक्षण किया, सुरक्षा और व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

मुज़फ्फरनगर पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना खतौली का वार्षिक निरीक्षण किया। गार्द द्वारा सलामी देने के बाद, थाना प्रभारी द्वारा विभिन्न कक्षों का जीर्णोद्धार व सौन्दर्यीकरण कर उद्घाटन किया गया, जिसमें कम्प्यूटर कक्ष, जीडी कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, हवालात, और थाना प्रभारी आवास शामिल थे। महिला हेल्प डेस्क की गहनता से जांच की गई और आवेदिकाओं की समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया का निरीक्षण किया गया।

इसके बाद, थाना कार्यालय, मालखाना, विवेचक कक्ष, साइबर हेल्प डेस्क, शौचालय, स्नानघर, मेस आदि का निरीक्षण किया गया। थाना कार्यालय में अभिलेखों की समीक्षा की गई और अपराध रजिस्टर सहित विभिन्न महत्वपूर्ण रजिस्टरों का अवलोकन कर अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए अपराधियों की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की गई।

पुलिसकर्मियों के खाने-पीने की व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए मेस की साफ-सफाई की सराहना की गई और भोजन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए। थाना परिसर में खड़े लावारिस वाहनों के शीघ्र निस्तारण की व्यवस्था की गई। अंत में, पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं का समाधान किया गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts