मेरठ ज़ोन पुलिस प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर पुलिस के आरक्षियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन,

गाजियाबाद में आयोजित 28वीं अंतरजनपदीय मेरठ ज़ोन पुलिस क्लस्टर प्रतियोगिता वर्ष 2025 में मुजफ्फरनगर पुलिस के आरक्षियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में कुश्ती, बॉक्सिंग, बॉडी बिल्डिंग और आर्म रेसलिंग जैसी स्पर्धाएँ आयोजित की गई थीं। मुजफ्फरनगर जनपद से आरक्षी अमित कुमार (75 किग्रा भार वर्ग), मनोज (60 किग्रा), सौरभ (85 किग्रा), महिला आरक्षी गुंजा (60 किग्रा), दिव्या (50 किग्रा) और सीमा (55 किग्रा) ने आर्म रेसलिंग में भाग लिया और सभी ने अपने-अपने भारवर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए दिनांक 05 मई 2025 को पुलिस कार्यालय मुजफ्फरनगर में पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह द्वारा सभी विजेता आरक्षियों को सम्मानित किया गया। उन्होंने पुलिस टीम के इस सराहनीय प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह उपलब्धि मुजफ्फरनगर पुलिस की खेल प्रतिभा और समर्पण का प्रतीक है, जिसने पूरे जनपद को गौरवान्वित किया है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts