भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत के निकट पर्यवेक्षण और सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर व्योम बिंदल एवं थानाध्यक्ष कोतवाली नगर अक्षय शर्मा के नेतृत्व में हुई।
पुलिस ने चरथावल-न्याजूपुरा रोड पर गुडलक बैंकट हॉल के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान इन अभियुक्तों को पकड़ा। तीनों तस्कर भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया। इनके पास से 55.800 किलोग्राम गांजा, एक स्विफ्ट डिजायर कार, और 12,560 रुपये नगद बरामद किए गए। गांजे की अनुमानित कीमत 8,37,000 रुपये है।गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
















