“मुजफ्फरनगर: 10 दिसंबर को महिलाओं के लिए ऑनलाइन संवाद”

मुजफ्फरनगर,जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार ने जानकारी दी कि मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज-5 के तहत जिलाधिकारी द्वारा 10 दिसंबर 2024 को सायं 5:30 बजे महिलाओं और बालिकाओं के साथ जूम ऐप के माध्यम से ऑनलाइन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में महिलाएं और बालिकाएं अपनी समस्याओं का समाधान ऑनलाइन लिंक के माध्यम से प्राप्त कर सकती हैं। साथ ही, वे विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, कन्या सुमंगला योजना, पति की मृत्युपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना, और स्पॉन्सरशिप योजना के बारे में जानकारी ले सकती हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts