मुजफ्फरनगर में तैनात निरीक्षक मुकेश कुमार गौतम और अशोक कुमार सोलंकी को पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह और पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे ने उन्हें स्टार लगाकर बधाई दी। इस मौके पर उनके कार्यों की प्रशंसा की गई और उनकी कार्यशैली की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई।















