मुजफ्फरनगर को मिला 4 लेन हाईवे, विकास कार्यों को मिली मंजूरी

मुजफ्फरनगर। नगर विधायक और प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल की मांग पर शामली रोड काली नदी पुल से पीनना बाईपास तक बहुप्रतीक्षित 4 लेन हाईवे को मंजूरी मिल गई है। इस हाईवे का निर्माण 5 करोड़ रुपये की लागत से होगा, जिसकी लंबे समय से क्षेत्रवासी मांग कर रहे थे।

गांधीनगर स्थित अपने आवास पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अभिषेक सिंह और एई के साथ बैठक कर मंत्री ने कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता, अनुरक्षण और समयसीमा को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

लोक निर्माण विभाग से अन्य विकास कार्यों की भी स्वीकृति मिली है। इसमें वहलना चौक से वहलना मंदिर तक 2.30 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण, एनएच-58 संधावली से सहावली तक 1.5 किमी लंबे मार्ग का निर्माण, गांधी कॉलोनी सरवट फाटक से मदीना चौक होते हुए रूड़की रोड तक मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए 2.5 करोड़ रुपये की स्वीकृति शामिल है। इसके अलावा, गांधी कॉलोनी हनुमान मंदिर से भोपा रोड तक लगभग 6.5 करोड़ रुपये के विकास कार्य भी मंजूर किए गए हैं।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्यों में तेजी लाने के साथ-साथ गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए वचनबद्ध है और मुजफ्फरनगर के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। पूर्ववर्ती सरकारों में घोटाले और भ्रष्टाचार हावी थे, लेकिन अब योगी सरकार की प्राथमिकता जनसेवा और जनसुविधा है, जिसे जीरो टोलरेंस नीति के तहत आगे बढ़ाया जा रहा है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts