मुजफ्फरनगर उद्यमियों को मिलेगी 100% तक स्टॉल शुल्क छूट, अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक अवसरों का होगा उद्घाटन

मुजफ्फरनगर: इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) ने बिल्ड भारत एक्सपो-2025 के आयोजन की घोषणा की है, जो 19 से 21 मार्च 2025 तक भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इस मेगा इवेंट में भाग लेने वाले उद्यमियों को प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं के तहत 60% से 100% तक की स्टॉल शुल्क में छूट मिलेगी, जो एमएसएमई और छोटे उद्योगों के लिए एक शानदार अवसर होगा।आईआईए मुजफ्फरनगर चैप्टर कार्यालय में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में चैप्टर चेयरमैन पवन कुमार गोयल ने कहा कि, “बिल्ड भारत एक्सपो-2025 केवल एक औद्योगिक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का एक बड़ा मंच होगा। यह अवसर उद्यमियों के लिए नए व्यापारिक गठजोड़ बनाने, अपने उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेश करने और सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ उठाने का मौका प्रदान करेगा।”

चैप्टर चेयरमैन पवन गोयल ने आगे बताया कि, “पहली बार ऐसा होगा कि 25 से अधिक देशों के प्रतिनिधिमंडल, 15,000 से अधिक बिजनेस विजिटर्स और भारतीय एमएसएमई एक ही मंच पर होंगे। इस एक्सपो में भाग लेने के लिए सरकार की योजनाओं के तहत स्टॉल बुकिंग पर 100% तक की सब्सिडी दी जाएगी, जिससे उद्यमियों के लिए एक्सपो में भाग लेना लगभग मुफ्त हो सकता है।”बैठक में चैप्टर सचिव अमित जैन ने ओडीओपी और एमडीए योजना के तहत 75% और 60% तक सब्सिडी मिलने की जानकारी दी, वहीं एमएसएमई मंत्रालय द्वारा 80% से 100% तक शुल्क माफ किए जाने की बात भी की।

पूर्व चेयरमैन विपुल भटनागर ने बताया कि इस एक्सपो में 25 से अधिक देशों के व्यापार प्रतिनिधिमंडल शामिल होंगे, जिनमें जापान, रूस, दक्षिण कोरिया, वियतनाम, थाईलैंड और मलेशिया शामिल हैं। वहीं, पूर्व चेयरमैन कुशपुरी ने इस एक्सपो को एक शानदार नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म बताया, जिसमें 15,000 से अधिक बिजनेस विजिटर्स, नीति निर्माता और उद्योग जगत के दिग्गज मौजूद होंगे।पूर्व राष्ट्रीय महासचिव अश्वनी खंडेलवाल ने कहा कि इस एक्सपो में ग्रीन एनर्जी, खाद्य प्रसंस्करण, भवन निर्माण सामग्री, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स सहित 340 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे, जो भारत की औद्योगिक उत्कृष्टता को प्रदर्शित करेंगे।चैप्टर जॉइंट सेक्रेटरी अमन गुप्ता ने बताया कि स्टॉल बुकिंग तेजी से हो रही है और अब तक 50% से अधिक स्टॉल बुक हो चुकी हैं, बाकी स्टॉल्स जल्द ही फुल हो जाएंगे।यह अवसर भारतीय उद्यमियों के लिए एक ऐतिहासिक मौका है, जिससे उन्हें नए व्यापारिक द्वार खोलने और सरकार की योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का मौका मिलेगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts