मुजफ्फरनगर में नशा मुक्ति अभियान के तहत एक रैली का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के विभिन्न स्कूलों ने भाग लिया। रैली को उप जिलाधिकारी खतौली मोनालिसा जौहरी, जिला समाज कल्याण अधिकारी विनीत मलिक और खतौली सीएचसी प्रभारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर एसडीएम खतौली मोनालिसा जौहरी ने कहा कि हमें अपने परिवार और समाज के लिए एक सकारात्मक माहौल बनाने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। समाज कल्याण अधिकारी विनीत मलिक ने भी कहा कि हमें नशे के दुष्परिणामों को समझना चाहिए और धीरे-धीरे नशे के गिरफ्त से मुक्त होने का प्रयास करना चाहिए।यह रैली मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र में आधारशिला ग्रामोथान सेवा संस्थान के नेतृत्व में आयोजित की गई थी। रैली में शहर के कई स्कूलों ने भाग लिया और घंटाघर स्थित जीत नर्सिंग होम पर अतिथियों का स्वागत किया गया।















