मुजफ्फरनगर : डॉ. सुनील तेवतिया ने किया स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण

मुजफ्फरनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया द्वारा आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महरायपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरला और निर्माणाधीन हेल्थ एवं वैलनेस सेंटर ताजपुर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने अग्निशमन यंत्रों, स्वास्थ्य केंद्रों की साफ-सफाई, कोल्ड चैन और औषधियों के रखरखाव का निरीक्षण किया। डॉ. तेवतिया ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को स्वास्थ्य केंद्रों की साफ-सफाई और रखरखाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके अलावा, उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरकाजी में एंबुलेंस का भी गहन निरीक्षण किया और एंबुलेंस में उपलब्ध सभी उपकरणों की जांच की। एंबुलेंस के स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा स्वयं की ऑक्सीजन लेवल जांच भी कराई गई। डॉ. तेवतिया ने पुरकाजी ब्लॉक के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुमित चौधरी को निर्देशित करते हुए कहा कि जहां प्रसव केंद्र पर महिला को प्रथम संतान के रूप में पुत्री का जन्म हो, वहां उस लड़की के नाम से एक पौधा रोपण किया जाए।

निरीक्षण के दौरान डॉ. सुमित चौधरी और स्टेनो पाकेश कुमार भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts