मुजफ्फरनगर: जिलाधिकारी का वृहद गौ संरक्षण केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने आज तहसील सदर के विकासखंड सदर स्थित ग्राम बहादुरपुर में बने वृहद गौ संरक्षण केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केयरटेकर से गायों के लिए भूसा, हरा चारा और पीने के पानी की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। केयरटेकर ने बताया कि हरा चारा बारिश के कारण नहीं आ पाया, लेकिन भूसा और पानी की व्यवस्था पूर्ण है। तीन गायों की तबियत खराब थी, जिनका डॉक्टर द्वारा चेकअप किया गया था। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि गायों को समय से भूसा और हरा चारा दिया जाए, और बीमार गायों को दवा समय पर दी जाए। इसके अलावा, गायों को ठंड से बचाने के लिए त्रिपाल से ढका जाए और बच्चों को सुरक्षित रखा जाए।

जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी की निरीक्षण में कोताही पर नाराजगी जताते हुए उप जिलाधिकारी को समय-समय पर निरीक्षण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी निकिता शर्मा और संबंधित लेखपाल भी उपस्थित थे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts