मुजफ्फरनगर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने विकासखण्ड सदर के ग्राम रई निवासी कृषक विक्रांत शर्मा को जिलाधिकारी कक्ष में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विक्रांत शर्मा पिछले दो वर्षों से जनपद में प्राकृतिक खेती और वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन में जुटे हैं।
वह प्रतिवर्ष 350 कुंतल गन्ना, 25 कुंतल सरसों, 6 कुंतल मसूर, 22 कुंतल गेहूं और 300 कुंतल वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन करते हैं, जिससे उन्हें करीब 4 लाख रुपये का वार्षिक लाभ होता है। इसके अलावा, 1 एकड़ में नींबू की बागवानी से उन्हें हर साल 60 हजार रुपये का लाभ मिल रहा है। जिलाधिकारी ने उनका उत्साह बढ़ाते हुए कम से कम 100 किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित करने का सुझाव दिया।















