युद्ध या हवाई हमले की आशंका: मुजफ्फरनगर प्रशासन ने जारी की सुरक्षा एडवाइजरी, अफवाहों से बचने की अपील

मुजफ्फरनगर में संभावित युद्ध या हवाई हमले की स्थिति में नागरिकों की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। अफवाहों से बचने की अपील की गई है और किसी भी आपात स्थिति में इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर (EOC) के हेल्पलाइन नंबर 9412210080, 01312436918 या टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, डायल 112 से भी मदद ली जा सकती है। एडवाइजरी में बताया गया है कि सोशल मीडिया पर गलत जानकारी से बचने के लिए सूचना समूह बनाएं, जिनमें डॉक्टर, सेना अधिकारी और पुलिस जैसे विशेषज्ञों को जोड़ा जाए। सायरन या धमाका सुनाई देने पर तुरंत जमीन पर लेटने, प्राथमिक उपचार करने और विस्फोटक वस्तु को न छूने की सलाह दी गई है। घर छोड़ते समय जरूरी सामान, दवाएं, पालतू जानवरों के लिए व्यवस्था और डिजिटल दस्तावेज साथ रखें। बहुमंजिला इमारतों में लिफ्ट से परहेज करें और खिड़कियों से दूर रहें। परिवार के सदस्यों के ब्लड ग्रुप, आधार और फोटो तैयार रखें और मिलन स्थल पहले से तय कर लें। मानसिक संयम बनाए रखने और दूसरों की मदद करने की अपील की गई है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts