मुजफ्फरनगर के थानाक्षेत्र खालापार में 23 दिसंबर 2024 को 02 नवनिर्मित पुलिस चौकी और 03 पुलिस चैक पोस्ट का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अम्बा विहार और वहलना पुलिस चौकी का विधि-विधान से उद्घाटन किया, इसके साथ ही फक्करशाह चौक, वहलना चौक और जामियानगर चैक पोस्ट का भी उद्घाटन किया गया।

नवीन पुलिस चौकियों और चैक पोस्ट का निर्माण इन क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, अपराध नियंत्रण और पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है।

इन चौकियों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं और 24 घंटे पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। पुलिस कर्मियों को क्षेत्र में घूमकर लोगों से संवाद करने और एक भयमुक्त वातावरण बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

इस अवसर पर क्षेत्र के नागरिकों ने चौकियों और चैक पोस्ट के निर्माण पर खुशी व्यक्त की और इसे अपराध नियंत्रण तथा नागरिकों की मदद के लिए लाभकारी बताया।























































