मुजफ्फरनगर में मुस्लिम बुजुर्ग को अवैध कब्जे का सामना, समाजसेवी मनीष चौधरी से मदद की अपील

मुजफ्फरनगर के शिव चौक स्थित एसडी मार्केट में 50 साल से दुकान चलाने वाले मुस्लिम बुजुर्ग मुजफ्फर अहमद खान को अपनी दुकान पर अवैध कब्जे का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अपनी पीड़ा राष्ट्रीय सामाजिक संस्था के प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी से साझा की, जिन्होंने उन्हें इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया। मुजफ्फर ने बताया कि उन्होंने अपनी दुकान को किराए पर दी थी, लेकिन पिछले 22 महीनों से किराया नहीं मिला और जब दुकान खाली करने की कोशिश की तो उन पर अभद्रता की गई और ताले लगा दिए गए। पुलिस और कुछ नेताओं द्वारा मदद न मिलने पर मनीष चौधरी ने प्रशासन से अवैध कब्जा हटाने की अपील की और चेतावनी दी कि अगर समस्या का समाधान नहीं होता तो वे गांधीगिरी के रास्ते पर संघर्ष करेंगे। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव फैजुर रहमान और केपी चौधरी भी मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts