18 वर्षीय युवती की उसके ही पिता द्वारा हत्या।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुज़फ्फरनगर। नई मण्ड़ी थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम कूकड़ा निवासी 18 वर्षीय युवती की उसके पिता द्वारा गला रेतकर हत्या करने की सूचना पर,थाना नई मण्ड़ी पुलिस को प्राप्त हुई थी,सूचना पर थाना नई मण्ड़ी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची ओर मृतका के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाकर जिस के बाद अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है,उच्चाधिकारीगण द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है फील्ड यूनिट ओर फोरेंसिक टीम द्वारा घटना स्थल से साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की जा रही है, आरोपी अभियुक्त मौके से फरार है। मौके पर कानून एवं शान्ति-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है,घटनाक्रम के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत द्वारा दी गई जानकारी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts