गाजियाबाद में इन 30 नए क्षेत्रों से कूड़ा शुल्क वसूलेगा नगर निगम, ये है प्लान

गाजियाबाद नगर निगम ने घरों से कूड़ा उठान व्यवस्था में सुधार करना शुरू कर दिया है। शहर के 30 से ज्यादा उन क्षेत्र में भी गाड़ियां जाने लगी हैं, जहां अभी तक कूड़े का उठान नहीं हो रहा था।इससे लोगों को राहत मिलने लगी है। साथ ही निगम अब सभी जगह से कूड़ा शुल्क वसूल भी करेगा। इसके लिए गाड़ियों का रूट मैप तैयार हो रहा है। जिस घर के बाहर गाड़ी रुकेगी, वहां से शुल्क वसूला जाएगा।

 

शहर के 100 वार्डों से रोजाना 1400 मीट्रिक टन कूड़ा निकल रहा है। 220 गाड़ियों से कूड़े का उठान कराया जा रहा था। निगम ने अब 350 नई गाड़ियां खरीदी हैं। हर वार्ड में गाड़ियों की संख्या बढ़ा दी है। यही नहीं, उन क्षेत्र में भी गाड़ियां भेजी जा रही हैं, जहां से कूड़ा उठान नहीं किया जा रहा था। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार ने बताया कि हर घर से कूड़ा उठाने की योजना तैयार हो गई है।

 

कूड़ा शुल्क के सात करोड़ वसूले : निगम चार साल से कूड़ा शुल्क वसूलने के बिल जारी कर रहा है। 20 करोड़ से ज्यादा के बिल जारी हुए है, लेकिन निगम केवल सात करोड़ रुपये वसूल सका है। अन्य रकम की वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

निर्धारित रूट पर ही चलेंगी गाड़ियां

नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों की संख्या बढ़ गई है। सभी का रूट निर्धारित किया जा रहा है। निगम में बने कंट्रोल रूम से गाड़ियों की निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि निर्धारित रूट पर ही गाड़ियां चलेंगी। दूसरे रूट पर गाड़ी के जाने की सूचना तुंरत मिल जाएगी। इसके अलावा समय भी तय किया जा रहा है।

इन इलाकों से कूड़ा उठवाया जा रहा

सड़कों पर कूड़ा न फेंका जाए इसके लिए नए क्षेत्र में भी गाड़ियां जाने लगी हैं। बालाजी एंक्लेव, सदरपुर, दुहाई, फ्रैंड्स कॉलोनी, केशवपुरम, नंदग्राम और विजयनगर आदि जगह गाड़ी जा रही है। कुछ समय पहले तक यहां गाड़ियां नहीं जा रही थी। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया सभी वार्डों में नियमित कूड़े का उठान कराया जा रहा है।

-डॉ. संजीव सिन्हा, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, ”जिस क्षेत्र में कूड़ा उठाने के लिए गाड़ियां जा रही हैं वहां से कूड़ा शुल्क भी वसूला जाएगा। निगम के स्वास्थ्य विभाग से सभी जगह की सूची उपलब्ध कराने के लिए कहाहै।”

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts