नगरपालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने किया औचक निरीक्षण,

मुजफ्फरनगर। नगर में जल निकासी और सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए नगरपालिका परिषद् द्वारा चलाए जा रहे सफाई अभियान के तहत रविवार को चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने टिकैत चौक से मंडी तक नाले और नालियों की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और सफाई में आ रही बाधाओं पर नाराजगी व्यक्त की।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने नालों पर अवैध रूप से बने सीसी स्लैब और अतिक्रमण को देखकर अधिकारियों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि सफाई व्यवस्था सुचारू रखने के लिए वे सीसी स्लैब की जगह लोहे के खुले जाल लगवाएं, ताकि सफाई में कोई दिक्कत न हो।

व्यापारियों को चेतावनी, कूड़ा फेंकने पर लगेगा जुर्माना

चेयरपर्सन ने नाले में भरा कूड़ा और करकट देखकर नाराजगी जताई और व्यापारियों को सख्त हिदायत दी कि वे अपनी दुकानों का कूड़ा नालों में न डालें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई व्यापारी या दुकानदार कूड़ा नालों में डालते हुए पाया गया, तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने सफाई कर्मियों को भी निर्देश दिए कि सफाई के बाद निकली सिल्ट को तत्काल हटाया जाए, ताकि जल निकासी में कोई बाधा न आए।

सफाई अभियान में जुटी पालिका टीम

रविवार को साप्ताहिक अवकाश के चलते मंडी क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। नाला गैंग की टीम को तली झाड़कर सफाई करने के निर्देश दिए गए। चेयरपर्सन ने स्थानीय लोगों और व्यापारियों से सफाई अभियान में सहयोग की अपील करते हुए कहा, “यह शहर हम सभी का है, इसे स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने की जिम्मेदारी हम सबकी है।”

निरीक्षण के दौरान भाजपा नेता सुनील तायल और व्यापारी नेता शलभ गुप्ता भी चेयरपर्सन के साथ मौजूद रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts