बुढ़ाना में नवरात्रि उत्सव में माताओं और शिक्षिकाओं ने भक्ति और उल्लास से भरी रंगीन प्रस्तुतियाँ दीं

बुढ़ाना के मेपल्स एकेडमी में नवरात्रि उत्सव का आयोजन प्री-नर्सरी से कक्षा 5 तक की माताओं और विद्यालय की शिक्षिकाओं ने उत्साह और ऊर्जा के साथ किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अपूर्वा यादव (एसडीएम) और स्कूल प्रबंधक मंडल की सदस्य कुसुम लता गर्ग, रितु गर्ग तथा प्रधानाचार्या डॉक्टर गरिमा वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर मंत्रोच्चारण के साथ किया।

कार्यक्रम में सबसे पहले शिक्षिकाओं द्वारा “माँ की स्तुति” भक्ति प्रस्तुति दी गई, जिसने विद्यालय प्रांगण को आध्यात्मिक माहौल से भर दिया। इसके बाद विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगे गरबा नृत्य से सभी का मनमोह लिया। इस उत्सव में प्रमुख आकर्षण रहा विद्यालय की शिक्षिकाओं द्वारा बंगाल राज्य के पारंपरिक नृत्य “धुनुची” की प्रस्तुति, जिसमें माता को प्रसन्न करने का भाव झलकता रहा।

शिक्षिकाओं परिधि बालियान और साधना मुखर्जी ने माता के नव स्वरूपों और उनकी कथाओं का प्रेरणादायी वर्णन प्रस्तुत किया। सबसे उत्साहपूर्ण क्षण तब आया जब सभी महिलाओं ने डांडिया की थाप पर सामूहिक गरबा नृत्य प्रस्तुत किया, जिससे विद्यालय प्रांगण भक्ति, संगीत और उल्लास से गूंज उठा।

कार्यक्रम का समापन मेपल्स एकेडमी बुढ़ाना परिवार द्वारा मातृशक्ति को नमन करके और पारंपरिक रंगों, उमंग एवं उल्लास से नवरात्रि को अविस्मरणीय स्मृति में बदलकर किया गया। इस आयोजन ने सभी उपस्थित लोगों को भक्ति, आनंद और उत्साह का अनुभव कराते हुए एक रंगीन एवं यादगार उत्सव का अनुभव कराया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts