आचार संहिता में सात करोड़ से अधिक जब्त की गई राशि

गाजियाबाद। आचार संहिता लगने के बाद नकदी, सोना, चांदी और शराब की जब्ती की गई थी। विभिन्न एजेंसियों को मिलाकर लगभग साढ़े सात करोड़ की नकदी, सोना-चांदी और शराब जब्त किया गया था। उसमें से अभी तक सिर्फ तीन लाख की नकदी ही वापस हुई है।

नकदी, सोने-चांदी की वापसी के लिए पांच आवेदन मिले हैं। शिकायत निवारण कमेटी के सामने यह प्रकरण रखे जाएंगे। समुचित साक्ष्य देखने के बाद इनकी वापसी होगी। आचार संहिता के दौरान उड़नदस्ता, एसएसटी, पुलिस, आयकर विभाग, एक्साइज सहित 25 एजेंसियों की कार्रवाई में जिले में साढ़े सात करोड़ की नकदी, शराब और सोना-चांदी पकड़ा गया है। इसमें से एफएसटी और एसएसटी की टीम ने 60 लाख नकद  जब्त किए हैं। इसके अलावा आयकर विभाग, एक्साइज और अन्य विभागों ने शराब अन्य नशे की सामग्री और सोना-चांदी और कीमती धातु पकड़े हैं। मतदान के दिन भी शालीमार गार्डन क्षेत्र में 22 लाख 50 हजार की नकदी पकड़ी गई। नोडल अधिकारी एडीएम एफ सौरभ भट्ट ने बताया कि 10 लाख से अधिक के रुपये और सामान आयकर विभाग के दायरे में आते हैं उनकी कार्रवाई वहां होगी। उससे कम की राशि कलेक्ट्रेट में बनी जिला शिकायत निवारण कमेटी अपने स्तर पर जांच करती है। वहीं, पांच आवेदन आए हैं जिनकी एक-दो दिनों में सुनवाई होगी। अभी तक अलीगढ़ के एक परिवार की तीन लाख नकदी वापस की गई है जो अपनी बेटी की शादी के लिए लेकर जा रहे थे।

इनसेट:

नकदी : 4,06,23,870

शराब -70,42,158

ड्रग्स -1491142

मूल्यवान धातू-3,03,80,000

अन्य -1,89,000

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts