गोविंदगढ़ में बंदरों का आतंक, महिला छत से गिरकर घायल

अलवर के गोविंदगढ़ क्षेत्र में बंदरों का आतंक एक महिला के लिए संकट बन गया। नगर पालिका क्षेत्र के गोविंदगढ़ वार्ड नंबर 11 के सैनी मोहल्ले में कुसुम सैनी नामक महिला घर की छत पर कपड़े सुखाने गई थी। इस दौरान बंदरों ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह घबराई और भागने लगी। हड़बड़ाहट में महिला छत से गिर गई, जिससे उसके सिर में चोटें आईं। उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोविंदगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में अलवर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts