मोहम्मद शमी का इंटरनेशनल क्रिकेट में तहलका,

इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई में खेला गया अंतिम टी20 मुकाबला फैंस के दिलों पर छा गया। टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 100 से भी कम स्कोर पर आउट करते हुए सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली।इंग्लैंड इस सीरीज में चारों खाने चित हो गई।अभिषेक शर्मा के तूफ़ान के सामने कोई नहीं टिक पाया और इंग्लिश गेंदबाजी पूरी तरह से ढह गई। इस बीच इस मुकाबले में कई कीर्तिमान देखने को मिले और ज्यादातर में अभिषेक शर्मा का नाम रहा।मोहम्मद शमी लम्बे समय बाद अपने दूसरे मैच में खेल रहे थे। पुणे में 14 माह बाद मैदान पर उतरते हुए शमी विकेट नहीं ले पाए थे। इसके बाद मुंबई में आते ही उनका जादू चला और एक कीर्तिमान भी उनके नाम हो गया।इंटरनेशनल क्रिकेट में मोहम्मद शमी ने खुद को दिग्गजों की लिस्ट में शामिल कर लिया है। शमी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 450 विकेटों का आंकड़ा पार कर लिया है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लिश टीम के दो बल्लेबाजों को आउट करते ही उन्होंने यह खास उपलब्धि हासिल कर ली।

IND vs ENG: मोहम्मद शमी टॉप विकेट टेकर्स में शामिल

मोहम्मद शमी ने मुकाबले में तीन इंग्लिश बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई और उनके इंटरनेशनल क्रिकेट में अब 451 विकेट हो गए हैं। वह बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाले आठवें भारतीय हैं। इस खास सूची में टॉप पर अनिल कुंबले का नाम दर्ज है।

IND vs ENG: ख़ास लिस्ट में कौन हैं टॉप पर

अनिल कुंबले के अलावा रविचंद्रन अश्विन भी इस खास सूची में शामिल हैं। अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए तीनों प्रारूप में खेलते हुए 765 विकेट अपने नाम किये हैं। हरभजन सिंह और कपिल देव भी टॉप विकेट टेकर भारतीयों में शामिल हैं।

भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट वाले गेंदबाज

  • अनिल कुंबले- 953
  • रविचंद्रन अश्विन- 765
  • हरभजन सिंह- 707
  • कपिल देव- 687
  • रविन्द्र जडेजा- 597
  • जहीर खान- 597
  • श्रीनाथ- 551
  • मोहम्मद शमी- 451
लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts