बिहार में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को जांचने के लिए आज पटना समेत कई जिलों में मॉकड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। पटना में कुल 25 स्थानों पर सायरन बजाकर मॉक अभ्यास किया जाएगा। यह अभ्यास शाम के समय किया जाएगा, जिसमें पुलिस, प्रशासन, दमकल और एंबुलेंस की टीमों की सक्रियता देखी जाएगी। इस दौरान आम जनता को भी जागरूक किया जाएगा कि आपदा की स्थिति में कैसे प्रतिक्रिया देनी चाहिए। प्रशासन ने इसके लिए विस्तृत गाइडलाइंस जारी की हैं। सायरन बजने पर लोग घबराएं नहीं और सुरक्षित स्थान की ओर जाएं। बिना अनुमति के अभ्यास स्थल के आसपास भीड़ न लगाएं। यह मॉकड्रिल प्राकृतिक आपदा, आतंकी हमले या किसी अन्य आपात स्थिति से निपटने की योजना को परखने का एक अभ्यास है। आम जनता को सहयोग देने की अपील की गई है ताकि भविष्य में किसी भी आपदा की स्थिति में जान-माल का नुकसान कम किया जा सके।















