माक ड्रिल का आयोजन

अलवर स्वायत्त शासन विभाग के निर्दशक के निर्देशानुसार अग्निशमक विभाग द्वारा राजगढ़ कस्बे के एक निजी विधालय में मॉक ड्रिल का आयोजन कर एक घायल को रेवस्क्यू कर चिकित्सालय पहुंचाया गया। अग्निशमक प्रभारी बुद्धसिंह गुर्जर ने बताया कि दीपावली के त्योहार पर किसी आगजन की घटना से निपटने के लिए अग्निशमक व चिकित्सा विभाग द्वारा मॉक ड्रिल किया गया। सूचना दी गई की राजगढ़ रेलवे स्टेशन के समीप एक निजी विधालय में आग लग गई। सूचना पर अग्निशमक वाहन व एम्बुलेंस मौके पर पहुँची। जहाँ उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। वही मॉक ड्रिल के दौरान बच्चो व अध्यापकों को बाहर निकाला गया। घायल एम्बुलेंस की सहायता से चिकित्सालय पहुंचाया। इस दौरान निजी विधालय के सामने भारी भीड़ हो गयी।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts