बबेरू/बांदा। बबेरू से सपा विधायक ने बाईपास किसानों की कर्ज माफी व अधूरे पड़े सब स्टैंड व जल जीवन मिशन के मुद्दे को सदन में उठाया है।
बबेरू विधानसभा क्षेत्र के सपा विधायक विशंभर सिंह यादव ने गुरुवार को को बजट सत्र पर अपने विधानसभा सहित जनहित के मुद्दों को सदन में प्रमुखता से उठाने का काम किया।जिसमें मुख्य रूप से बबेरू कस्बे में भीषड़ जाम की समस्या को देखते हुए बबेरू में रिंगरोड बाईपास का निर्माण बबेरू कस्बे में बन रहे रोडवेज बस अड्डे को जल्द पूरा करना जल जीवन मिशन के तहत खोदी गयी रोडो को सही कराना व बुंदेलखंड में कर्ज की मार झेल रहे किसानों के कर्ज को माफ करने सहित बेरोजगारी पर भी सवाल खड़े किए है श्री विधायक ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार बजट को बहुत उपयोगी साबित कर रही है लेकिन धरातल पर काम कुछ नही होता उत्तर प्रदेश का अति पिछड़ा क्षेत्र बुंदेलखंड हमेशा सूखा और बाढ़ की मार झेलता आ रहा है लेकिन इस बजट में बुंदेलखंड के लिए कुछ न दिया जाना बुंदेलखंड वासी अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं इस बजट पर बेरोजगारो को रोजगार देने के लिए कोई कदम नही उठाया गया है तीर्थ क्षेत्र चित्रकूट को भी कुछ हासिल नही हुआ है इस सरकार में बेरोजगारी महगाई चरम पर किसान नौजवाज पूरी तरह तबाह है ये बजट पूरी तरह किसान नौजवान मजदूर विरोधी साबित हो रहा है।















