सहारनपुर। श्रावण मास की महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर नकुड़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक मुकेश चौधरी नारायणपुर स्थित कान्हा गौशाला पहुंचे। यहां उन्होंने गौमाता और नंदी महाराज को चोकर, गुड़, चना और केले खिलाकर सेवा की। इस दौरान उन्होंने “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के अंतर्गत रुद्राक्ष, नीम, चीकू, बेलपत्र, पीपल, स्वर्ण चंपा और पीली जैसे पौधे भी रोपित किए।
विधायक ने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए हमें अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए। साथ ही उन्होंने गौसेवा को चारों धाम की यात्रा के समान पुण्यदायी बताया। उन्होंने कहा कि अनिल सैनी इसका उदाहरण हैं, जिन्होंने तन, मन, धन से गौसेवा कर जीवन में तरक्की की राह पकड़ी है।
इस मौके पर ग्रामीणों ने विधायक से मांग की कि 42 बीघा चारागाह भूमि पर तारबंदी करवाई जाए ताकि गौमाता और नंदी महाराज को खुला और सुरक्षित स्थान मिल सके। विधायक ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही फंड की व्यवस्था कर चारागाह की तारबंदी करवाई जाएगी।
गौरतलब है कि वर्तमान में 16 बीघा चारागाह भूमि पर चारा बोया जा रहा है, जो गौशाला की आवश्यकताओं की पूर्ति करता है।
इस अवसर पर अनिल सैनी, रामसिंह सैनी, चमन लाल सिंह, उज्जवल, हरिओम, संयम मास्टर कर्मवीर, अंकुर सैनी, देहात मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र फौजी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुभाष चौधरी, टाबर समिति चेयरमैन कुलदीप शर्मा, ग्राम प्रधान अजब सिंह, हरेंद्र सिंह, राजपाल भगत, हसनपुर प्रधान नीटू सैनी, सेठपाल सैनी, संजय सैनी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।















