रामगढ़ विधानसभा के ग्राम खेड़ी में भगवान शिव के मंदिर का भव्य शिलान्यास समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह उपस्थित रहे और उन्होंने मंदिर के भूमि पूजन में भाग लिया। विधायक ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि इस पुण्य भूमि पर बनने वाला मंदिर सभी की आस्था और श्रद्धा का केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि यह मंदिर हमारी संस्कृति, परंपरा और सनातन मूल्यों के साथ-साथ सामाजिक एकता को भी नई दिशा प्रदान करेगा।
विधायक ने शिलान्यास में शामिल होने के लिए खुशी व्यक्त की और कहा कि इस पुनित कार्य का हिस्सा बनकर उन्हें गर्व महसूस हो रहा है। इस अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक का भव्य स्वागत किया और मंदिर निर्माण को लेकर उत्साह व्यक्त किया।
कार्यक्रम में भाजपा नेता लाखन शर्मा, पूर्व सरपंच देवेंद्र दत्त, संतु, कांग्रेस नेता अनिल जैन, एडवोकेट दिलीप चौधरी, मुकेश चौधरी, बाबूलाल सैनी, अंकित चौधरी, हरभजन सैनी, पवन अग्रवाल और राकेश चौधरी सहित कई ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस आयोजन को सफल और यादगार बनाया।इस शिलान्यास समारोह से ग्राम खेड़ी के लोग अत्यंत उत्साहित दिखे और उन्होंने मंदिर निर्माण में सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई। यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि ग्रामीण समाज में एकजुटता और सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा देने वाला साबित होगा।















