बांदा। जनपद में कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बाद केन व यमुना नदियों ने अपना रौद्र रूप भी दिखाना शुरू कर दिया है। बांदा सदर और तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के कई गांव और मजरे बाढ़ की चपेट में आये गये। कई मजरों का तो सम्पर्क भी टूट गया है। ऐसे में सदर विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ और वर्षा से प्रभावित इलाकों को दौरा जहां सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने करते हुए बाढ़ प्रभावित लोगों को हर मदद का भरोसा दिलाया। इसके अलावा बाढ़ से गिरे मकानों के स्वामियों से मिले और उनसे हर संभव मदद की बात कही। इसी प्रकार तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र से विधायक और प्रदेश सरकार में जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने भी अपनी विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ से प्रभावित इलाकों को प्रमुख रूप से दौरा करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। वहीं पीड़ितों को हर संभव मदद की बात कही।
मंत्री रामकेश निषाद ने अपने क्षेत्र के ग्राम तारा, चिल्ला व खजुरी में बाढ़ प्रभावित इलाकों को पैदल जाकर दौरा किया। इस मौके पर उन्होंने पीड़िता से संवाद करते हुए कहा कि उनको सरकार की तरह से हर मुमकिन मदद दी जायेगी। वहीं अधिकारियों को भी जिम्मेदारी से कार्य करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने अपनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कनवारा, छावनी दरदा, ब्रम्हाडेरा में भ्रमण कर अत्याधिक वर्षा के कारण ध्वस्त/गिरे हुये मकानों तथा नदी किनारे खेत के कटान का निरीक्षण कर स्थानीय प्रशासन को पिंचिंग निर्माण, जल निकासी एवं ससमय राहत समाग्री व अन्य मूलभूत सहायता हेतु तथा सी0एम0ओ0 को संक्रामंक बीमारियों से सम्बन्धित दवों आदि के छिडकाव हेतु निर्देशित कर ग्राम पंचायतों में चल रहे विभिन्न विकास कार्या को ससमय पूर्ण कराने के आदेश दिये तथा वहीं क्षेत्रीय ग्रामवासियों की समस्याओं को सुन कर तत्काल सम्बन्धित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण कराने हेतु निर्देशित किया। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने ग्रामवासियों को भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी तथा क्षेत्रीय जनता के साथ ग्रामों एवं मजरों का भ्रमण कर और आगामी विकास कार्या/सम्पर्क मार्गा का भी स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर इन सभी स्थानों में जनमानस को सम्बोधित करते हुये विधायक ने कहा कि आप सभी लोगो को कभी भी किसी सरकारी योजना का लाभ लेने में कोई समस्या आ रही हो तो आप सभी किसी भी समय मेरे खुरहण्ड एवं बांदा कार्यालय में सम्पर्क कर सकते है एवं मुझे फोन के माध्यम से भी अपनी समस्याओं को अवगत करा सकते है। इस अवसर पर नगर महामंत्री संतोष राजपूत, नगर मंत्री सकेत सिंह, धीरेन्द्र सिंह गौतम, मण्डल पदाधिकारी आशीष शुक्ला, कुलदीप तिवारी, अभिषेक मिश्रा, रमेश राजपूत, अमित तिवारी, रमन सिंह, राजू सिंह, संजय शुक्ला, संन्तोष शुक्ला, ग्राम प्रधान कनवारा पप्पू यादव, ग्राम प्रधान पिपरी हरिशंकर राजपूत, लव पाण्डेय, चन्द्रशेखर निषाद, महेश दीक्षित, कुलदीप तिवारी सहित समस्त भाजपा पदाधिकारी क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।















