पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश गिरफ्तार अवैध शस्त्र भी बरामद।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुज़फ्फरनगर। मीरापुर पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ में एक अभियुक्त घायल सहित 2 गिरफ्तार। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 1 चोरी की मोटरसाईकिल व अवैध शस्त्र बरामद। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियन्त्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के निकट पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी जानसठ यतेन्द्र नागर ओर थाना प्रभारी दिनेश चन्द्र थाना मीरापुर के नेतृत्व में, रात्रि को थाना मीरापुर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान हुई पुलिस मुठभेड़ में 1अभियुक्त घायल सहित 2 अभियुक्तगण को डिगडेरा रोड गैस एजेन्सी के पास रजवाहे की पुलिया से घायल गिरफ्तार किया गया। घायल गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 1 चोरी की मोटरसाईकिल ओर अवैध शस्त्र बरामद किये गये। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना मीरापुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। रात्रि को थाना मीरापुर पुलिस डिगडेरा रोड पर गैस एजेन्सी के पास रजवाहे की पुलिया पर संदिग्ध व्यक्ति वाहनों की चैकिंग कर रही थी। चैकिंग के दौरान कुतुबपुर झाल की तरफ से 1 मोटरसाईकिल पर सवार 2 लोग आते हुए दिखाये दिये। जिन्हे टार्च की रोशनी देकर चैकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया परन्तु मोटरसाईकिल सवार पुलिस को देखकर मोटरसाईकिल को वापस मोड तेजी से भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा भागने वाले मोटरसाईकिल सवारों के बदमाश होने का शक होने पर पीछा किया गया। आगे चलकर मोटरसाईकिल की तीव्र गति होने के कारण बदमाशों की मोटरसाईकिल फिसलकर गिर गयी। मोटरसाईकिल सवार बदमाश मोटसाईकिल को छोड खेतों की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की घेराबन्दी की गयी तो अपने आप को पुलिस से घिरा देख बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत फायरिंग की गयी। पुलिस टीम द्वारा बदमाशों की फायरिंग से अपने आप को बचाते हुए आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें 1 बदमाश घायल हो गया तथा उसके दूसरे साथी को पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग कर गिरफ्तार कल लिया गया। घायल गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 1 चोरी का मोटरसाईकिल तथा अवैध शस्त्र बरामद किये गये। थाना मीरापुर पुलिस द्वारा घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया है। थाना मीरापुर पुलिस द्वारा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts