अनुश्री मैरिज हॉल में करंट लगने से नाबालिक मजदूर की मौत

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।

देवरिया। जनपद के सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के रुद्रपुर मोड़ स्थित अनु श्री मेरेज हाल के स्टाल में करंट उतरने से एक मजदूर की मौत दर्जनों लोग घायल बरातियों में अफरा तफरी मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मजदूर का नाम रवि कुमार उम्र 17 वर्ष भठवा धरमपुर वार्ड नंबर 3 सलेमपुर का रहने वाला था,अनुश्री मैरिज हॉल में मजदूर का काम करने के लिए आया था। जहां स्टाल में करंट उतरने से मौत हो गई। मैरेज हाल की लपरवाही सामने आई हैं । वहीं परिजनों ने मैरिज पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि लापरवाही के दौरान मेरे बेटे की मौत हुई है।जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह से अनुश्री मैरिज हाल के मालिक और मैनेजर की है। पीड़ित परिजन प्रशासन को तहरीर दे कर मालिक और मनेजर पर कार्यवाही के लिए न्याय की गुहार लगाई है।एडीशनल एसपी भीम कुमार गौतम ने कहा की मैरेज हाल के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts