बिलासपुर कट खोलने की मांग को लेकर ग्रामीणों के साथ राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने की डीएम से मुलाकात

मुज़फ्फरनगर। सड़क हादसों को लेकर बंद किए गए बिलासपुर कट को दोबारा खुलवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों के साथ राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जिलाधिकारी उमेश मिश्रा से मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि कट बंद होने से उन्हें लंबा चक्कर लगाकर आवाजाही करनी पड़ रही है, जिससे काफी परेशानी हो रही है। जनसमस्या को गंभीरता से लेते हुए डीएम उमेश मिश्रा ने NHI सहित अन्य संबंधित विभागों की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर भेजने और स्थिति का आकलन कर समाधान निकालने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने आश्वस्त किया कि सुरक्षा मानकों का ध्यान रखते हुए कट खोलने की दिशा में जल्द निर्णय लिया जाएगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts