मुजफ्फरनगर में मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा,

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग नरेन्द्र कश्यप ने शनिवार को मुजफ्फरनगर स्थित सर्किट हाउस के सभागार में सहारनपुर मंडल के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विभागीय योजनाओं की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया। बैठक में सहारनपुर मंडल के मंडलीय एवं जनपदीय अधिकारियों ने भाग लिया, जहां विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, लक्ष्य पूर्ति और लाभार्थियों तक पहुंच की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विभागों द्वारा संचालित सभी योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूरा किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से पहुंचे। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र लाभार्थी को योजना से वंचित नहीं रहना चाहिए तथा कार्य में किसी भी स्तर की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। मंत्री ने अधिकारियों से पारदर्शिता, जवाबदेही और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर देते हुए कहा कि पिछड़ा वर्ग और दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि योजनाओं का प्रभाव धरातल पर स्पष्ट दिखाई दे।

उन्होंने नियमित समीक्षा, प्रभावी मॉनिटरिंग और समय पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। बैठक में उपनिदेशक दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग राजकुमार सिंह, उपनिदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग मुकेश पाल सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी एवं जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी मुजफ्फरनगर दीक्षा उपाध्याय, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी एवं जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी शामली सुधीर कुमार तथा जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी सहारनपुर अजय कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts